हरियाणा

कैथल में डबल मर्डर से सनसनी

कैथल : कैथल जिले में 2 लड़कों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी यही नहीं रुके दोनों युवकों के शवों नाले में फेंक दिया। आज सुबह जब ग्रामीण खेतों में गए तो दोनों की लाशें पड़ी देखीं। इसके बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर दोनों की पहचान कराई। जिसके बाद दोनों की लाश पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दीं हैं। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर कातिलों के बारे में सुराग ढूंढ रही है।

देर रात नहीं लौटे थे घर, परिजनों ने तलाश की शुरू

मृतकों की पहचान प्रिंस और अरमान के रूप में हुई हैं। वे बरेटा गांव के रहने वाले हैं। दोनों की उम्र लगभग 14 साल है। दोनों कल (18 मई) शाम 5 बजे घर से निकले थे। उसके बाद देर रात तक नहीं लौटे। जिसके बाद से ही परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। घर से लापता था। इसके बाद परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। पुलिस की जांच के मुताबिक दोनों लड़कों की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। पुलिस ने उनके परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। हालांकि अभी तक कातिलों के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button