
झज्जर में दंपती ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पहले फाटक के पास एक-दूसरे से गले मिले। खूब बातें की। इसके बाद जैसे ही ट्रेन पास पहुंची, एक-दूसरे से लिपट कर ट्रैक पर लेट गए। हादसे में दोनों के टुकड़े हो गए। डेडबॉडी के टुकड़ों में इकट्ठा कर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। परिजनों का कहना है कि महिला का लंबे समय से इलाज चल रहा था। गुरुवार को सुनील बाइक रोहतक के अस्पताल में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। कराब 2 साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनकी 8 माह की बच्ची है। मृतकों की पहचान झज्जर के जोनधी गांव के रहने वाले सुनील (28) और हिमांशी (24) के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि हिमांशी की किडनी खराब थी। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। करीब 2 साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। दोनों की एक 8 माह की बेटी भी है। गुरुवार को सुनील रोहतक मेडिकल में जाने की बात कहकर घर से निकले थे।




