
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की गोशालाओं के लिए खजाना खोल दिया है.. सोनीपत के भटगांव में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में सीएम ने 602 पंजीकृत गोशालाओं के लिए 68 करोड़ 34 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि डिजिटल माध्यम से जारी की..सोनीपत को बड़ी सौगात देते हुए जिले की 27 गोशालाओं को अकेले 5.60 करोड़ रुपये मिले हैं..सौर ऊर्जा का लक्ष्य को लेकर सीएम ने ऐलान किया कि 2026-27 तक सभी गोशालाएं सौर ऊर्जा आधारित होंगी..फिलहाल 330 गोशालाओं में सोलर प्लांट लग चुके हैं।और साथ ही बेहतर स्वास्थ्य के लिए गोवंश की देखभाल के लिए पशु डॉक्टरों की नियमित ड्यूटी और मोबाइल चिकित्सालय की सुविधा दी जा रही है..साहिवाल, बेलाही गायों की नस्ल में सुधार करते हुए सरकार ने गाय पालने वालों को 5 से 20 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। सीएम ने जनता और युवाओं से गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहयोग मांगा और कहा कि गोसेवा केवल आस्था नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।




