हरियाणा

कोठी भी म्हारी जली और जलाने वाले भी म्हारे ही बच्चे थे : अभिमन्यु

उत्तर भारत की 165 खापों ने 57 युवकों की रिहाई पर सिंधु परिवार का जताया आभार

उत्तर भारत की खापों ने सिंधु परिवार को पहनाई पगड़ी, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु बोले, मेरे मन में पहले दिन से ही किसी के प्रति शिकवा नहीं था और न अब है -आगजनी के मामले में 57 युवकों के रिहा होने पर खापों ने किया सिंधु परिवार को सम्मानित -उत्तर भारत की 165 खापों के चौधरी पहुंचे जींद में हुई महापंचायत में -कैप्टन अभिमन्यु बोले, खापों की सरदारी करना बड़ी तपस्या सतेंद्र पंडित. जींद। रोहतक चौरासी खाप के आह्वान पर रविवार उत्तर भारत सर्वखाप भाईचारा खाप का आयोजन जाट धर्मशाला में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता सतरोल खाप के अध्यक्ष संदीप खर्ब ने की। सर्वखाप पंचायत ने आगजनी का शिकार होने के बाद भी 57 युवकों के रिहा होने पर पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, उनके बड़े भाई वीरसेन सिंधु, वृतपाल सिंधु और छोटे भाई मेजर सतपाल सिंधु को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया। वहीं, इस समझौते में अहम भूमिका निभाने वाले सतरोल खाप के प्रधान संदीप खर्ब, पूर्व प्रधान रामनिवास लोहान, रोहतक चौरासी के प्रधान हरदीप अहलावत, पूर्व विधायक सोमबीर सांगवान को भी पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया। सर्वजातीय खाप महापंचायत में उत्तर भारत की 165 खापों के चौधरियों ने भाग लिया। खाप पंचायत चौधरियों ने साफ कहा कि सिंधु परिवार ने खाप पंचायतों का मान-सम्मान रखकर इतिहास रच दिया है, जिन्होंने 57 परिवारों के चमन उजड़ने से बचा लिए। वहीं पंचायत में मंच का संचालन सतरोल खाप के फूल कंवार पेटवाड़ किया। गाम को राम का कहा जाता है : कैप्टन अभिमन्यु इस मौके पर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि पंचायत, गाम को राम का कहा जाता है। खाप पंचायत में मौजूद लोग उनके लिए राम का रूप हैं। हम पूरे परिवार की तरफ से सिर झुकाकर और हाथ जोड़कर सबका दिल से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे मन में पहले दिन से ही कोई गिला शिकवा नहीं था, न अब है और न ही आगे रहेगा। खाप पंचायतों ने जो फैसला किया है, हम उसका दिल की गहराइयों से मान-सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बड़े भाई वीरसेन सिंधु, वृतपाल सिंधु, छोटे भाई मेजर सतपाल सिंधु पंचायत में मौजूद हैं। वहीं, बड़े भाई कैप्टन रुद्रसेन ने भी संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि समाज में खापों की सरदारी करना बड़ी तपस्या है। जो अपने घर परिवार से समय निकालकर लोगों के सुख-दु:ख में हाजिर होते हैं। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि सभी प्रेम से मिल जुलकर रहें। सिंधु परिवार की मेहबानी से हुए युवा रिहा : सोमबीर सांगवान दादरी के पूर्व विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि यह सब सतरोल खाप और सिंधु परिवार के प्रयासों से मुमकिन हो पाया है। सिंधु परिवार ने अपना फैसला सतरोल खाप और समाज पर छोड़कर बड़ा दिल दिखाया। इसके बाद समाज के 57 युवा रिहा हुए थे। महापंचायत में सांगवान ने चिंता जताई कि युवा नशे और अपराध की तरफ जा रहे हैं। इन्हें बचाना होगा। समाज को आगे ले जाना है तो एक-दूसरे की टांग खिंचाई बंद करनी होगी।

कैप्टन अभिमन्यु ने फैसला खाप व समाज पर छोड़ा : रामनिवास लोहान सतरोल खाप के पूर्व प्रधान रामनिवास लोहान ने कहा कि रोहतक चौरासी के खाप प्रधान हरदीप अहलावत ने बच्चों को लेकर बात रखी, पूर्व विधायक सोमबीर सांगवान ने बात को आगे बढ़ाते हुए सतरोल खाप से बातचीत की। कैप्टन अभिमन्यु ने पूरा मामला अपनी खाप तथा समाज पर छोड़ दिया। निर्णय सकारात्मक रहा तो सिंधु परिवार को सम्मान किया जाना भी समाज की जिम्मेवारी बनती है। कैप्टन अभिमन्यु और सतरोल खाप का आभार : हरदीप अहलावत रोहतक चौरासी के प्रधान हरदीप अहलावत ने कहा कि परिस्थितियां बिल्कुल उल्ट थी। सोमबीर सांगवान और सतरोल खाप ने आस जगाई। कैप्टन अभिमन्यु परिवार ने सभी आरोपितों को माफ कर दिया था और फैसला सतरोल खाप तथा समाज पर छोड़ दिया था। उन्होंने 57 युवकों के रिहा होने पर सिंधु परिवार, सतरोल खाप तथा सोमबीर सांगवान का आभार जताया। वहीं, चौहान खाप 52 के प्रधान ज्ञान चंद चौहान ने कहा कि सिंधु परिवार ने युवकों को माफ कर उन्हें जीवनदान दिया है। समाज सिंधु परिवार का कृतज्ञ है। सिंधु परिवार सम्मान का हकदार : राय बहादुर दादा घासी मलिक के पौते राय बहादुर ने कहा कि स्वामी दयानंद को जहर दिया गया था। फिर भी उन्होंने जहर देेने वाले को माफ कर दिया था। सिंधु परिवार द्वारा युवकों को माफ किए जाने पर आभार जताया। सिंधु परिवार सम्मान का हकदार है और वह समाज ने उन्हें दिया है। सिंधु परिवार की ने दिखाई दरियादिली : रघुबीर नैन बिनैण खाप के प्रधान रघुबीर नैन ने कहा कि वह बाबा नफे नैन के साथ कैप्टन अभिमन्यु के आवास पर पहुंचे थे। उस दौरान कोठी के हालात देख कर कहा था कि यह कार्य माफी लायक नहीं है। फिर भी कैप्टन अभिमन्यु ने साफ कहा था कि जो समाज फैसला लेगा उस पर खरा उतरुंगा। घटना से कैप्टन को काफी अर्थिक तथा राजनितिक नुकसान हुआ। फिर भी सिंधु परिवार की यह बड़ी दरियादिली है। सिंधु परिवार प्रशंसा का पात्र : टेकराम कंडेला सर्वजात सर्वखाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने कहा कि सिंधु परिवार हमेशा समाज उत्थान में सक्रिय रहा है। सिंधु परिवार ने उन युवकों को नया जीवनदान दिया है। जितनी प्रशंसा सिंधु परिवार की कि जाए उतनी कम है। उन्होंने सिधु परिवार का अभार जताया। खापों के ये चौधरी मौजूद रहे कंडेला खाप के ओमप्रकाश कंडेला, हुड्डा खाप के धर्मपाल हुड्डा, राठी खाप के रणबीर राठी, बलजीत कटवाल, दहिया खाप के सुरेंद्र दहिया, खत्री खाप के सुरेंद्र सिंह, कालीरमणा खाप के कर्मबीर, पूर्व सरपंच योगानंद, मोर खाप के दलबीर, 52 खाप के अरूण जैलदार, नौगामा खाप के प्रधान डॉ. दलबीर सिंह बीबीपुर, खेड़ा खाप के लीलाराम, किसान नेता कृष्ण किरमारा, श्योराण खाप यूपी के प्रमिंद्र, सिरोहा खाप के रणधीर सिंह, नरवाल खाप के भल्ले राम नरवाल, सुबेर सिंह जैलदार, नांदल खाप के पूर्व महासचिव अशोक नांदल, गठवाला खाप से दादा बलजीत सिंह, नैन खाप से ईश्वर नैन, सतरोल खाप के सचिव बिजेंद्र नान्हा, सर्वखाप के प्रवक्ता कैप्टन जगबीर मलिक, सर्वजातीय नरवाना खाप के किताब सिंह मोर, बारह खाप सर्वजातीय से संदीप भारती, झज्जर से राजेश धनखड़ समेत हरियाणा और अन्य प्रदेशों से खाप पंचायतों के प्रधान और प्रतिनिधि शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button