हरियाणा

साले ने जीजा की पीठ में घोंपा छुरा

पंचकूला में सोमवार सुबह साले ने जीजा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक अपनी मां को छोड़ने फैक्ट्री जा रहा था। रास्ते में साले ने अपने दो दोस्तों के साथ उसकी छाती, पीठ और सिर पर वार किए। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल हालत में युवक को सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक ने 3 महीने पहले ही लव मैरिज की थी। इसी बात से उसका साला नाराज था।
सेक्टर-20 थाना पुलिस ने परिवार की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार यूपी हरदोई का परिवार: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहुला गांव के शिवम का परिवार मोहाली के बलटाना में 15 साल से रह रहा है। शिवम के पिता राजेश एक सिक्योरिटी कंपनी में गॉर्ड की नौकरी करते हैं। वहीं शिवम की मां ऊषा पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में जॉब करती है। शिवम खुद पंचकूला के बरवाला में बर्तन की दुकान पर पॉलिश और पैकिंग का काम करता था।
शिवम पंचकूला के अभयपुर स्थित सरकारी स्कूल में पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ा था। वहां पर अभयपुर निवासी दूसरे शिवम की बहन भी पढ़ती थी। दोनों ने करीब 5 साल पहले आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद भी शिवम और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था शिवम ने उस युवती के साथ 3 महीने पहले मंदिर में शादी कर ली थी।
दूसरा शिवम अपनी बहन की लव मैरिज से खफा और नाराज चल रहा था था। आरोप है कि उसने अपनी बहन को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी और परिवार से नाता तोड़कर शादी कर ली। शिवम को यह बात पसंद नहीं आई। उसने पहले ही अपने जीजा को धमकी दी थी, लेकिन शिवम ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
दोस्तों के साथ हमला किया: हत्या को अंजाम देने वाले शिवम को पता था कि जीजा शिवम हर रोज बाइक पर अपनी मां को छोड़ने इसी रास्ते से पंचकूला आता है। जब शिवम अपनी मां ऊषा को छोड़ने जा रहा था तो शिवम अपने दो अन्य दोस्तों के साथ पुल के पास इंतजार कर रहा था। यह बात शिवम ने अपनी मां ऊषा को भी बताई थी, लेकिन उसने रास्ता नहीं बदला और वहां से लौटते समय उस पर हमला हो गया, जिसमें उसकी जान चली गई।
पंचकूला के: सेक्टर-20 थाने के प्रभारी सोमवीर ढाका ने बताया कि युवक की उसके साले ने चाकू घोंप कर हत्या की है। हमलावर की संख्या को लेकर सभी सही डिटेल नहीं है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button