हरियाणा

नायब ने की खानपुर को तहसील और बरोदा तथा फरमाना को उप-तहसील बनाने की घोषणा

पेट्रोल, डीजल और गैस के वैश्विक संकट में भी विपक्षी दल राजनीति ढूंढ रहे

हरियाणा के सीएम नायब सिंह ने ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस के वैश्विक संकट में भी विपक्षी दल राजनीति ढूंढ रहे हैं, यह बड़ा ही दुर्भाग्यपूण है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नई योजनाओं में आगे बढ़ रहा है। इस दौरान उन्होंने खानपुर को तहसील और बरोदा तथा फरमाना को उप-तहसील बनाने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का पूरे विश्व पर असर दिखाई दे रहा है। पेट्रोल, डीजल और गैस का संकट खड़ा हो रहा है, ऐसे में प्रधानमंत्री ने एक्साइज ड्यूटी को घटाकर को नियंत्रित करने का काम किया है। यह प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच है।

सीएम सैनी रविवार की दोपहर सोनीपत जिले में गोहान की नई सब्जी मंडी में आयोजित विकास एवं धन्यवाद रैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंच से सभी को राम-राम करते हुए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, यह धन्यवाद गोहाना की जनता को है जिन्होंने अरविंद शर्मा को विधायक बनकर विधानसभा में भेजने का काम किया। जनता के आशीर्वाद और मेहनत का आज यह महापर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नॉनस्टॉप हरियाणा में बीजेपी की सरकार देश के प्रधानमंत्री के तत्वाधान में बनाने का काम किया। यह आकांक्षाओं सपनों और विश्वास की जीत है। यह रैली विश्वास का प्रतीक है जो बीजेपी की नीति को जिताने का काम किया है। जनता ने पारदर्शिता,बेहतरीन नेतृत्व और सेवा को समर्पित नेतृत्व को चुना है।

हरियाणा एग्री डिस्कॉम से बनेगी नई बिजली कंपनी

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल में जो बजट पेश किया गया है और उसमें यह निर्णय लिया गया है कि किसानों को ट्यूबवेल बिजली आपूर्ति देने के उद्देश्य को लेकर एक हरियाणा एग्री डिस्कॉम के नाम से तीसरी बिजली कंपनी बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने आज मांगों की पूरी बुकलेट बनाई है। जिन कामों की सूची दी गई है उन्हें एक गंभीरता से लिया जाएगा।

सैनी ने कहा कि प्रदेश के 4032 पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर पर्याप्त पर पेट्रोल- डीजल और गैस स्टॉक मौजूद है। गैस और पेट्रोलियम क्षेत्र के बड़े अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिया गया है कि कोई भी कालाबाजारी अगर करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

सीएम सैनी द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएं

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि गोहाना में खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। सोनीपत से चुंगी से पानीपत चुंगी के बीच गुजरने वाली ड्रेन- 8 को कर करते हुए भगवान परशुराम का विरासत पार्क और जॉगिंग ट्रेक बनाया जाएगा। गोहाना में मल्टी स्टोरी पार्किंग और अन्य वाणिज्य वाणिज्य परिसर के लिए जमीन उपलब्ध करवाए जाने के बाद निर्माण करवाया जाएगा। गोहाना में जनगणना और एसआईआर के काम के बाद म्युनिसिपल लिमिट बढ़ाने का काम किया जाएगा। गोहाना के महम रोड स्थित पॉवर हॉउस को 33 केवी स्टेशन और खानपुर में भी 33 केवी स्टेशन बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा है कि परिसीमन और एसआईआर का काम जैसे ही खत्म होगा, उसके तुरंत बाद खानपुर को उप तहसील से तहसील और बरोदा और फरमाना को उप-तहसील बनाने का काम किया जाएगा। गांव गढ़ी उजाले खां और गढ़ी नामदा खां का नाम कृष्ण नगर और सुदामा नगर प्रस्ताव मिलने के तुरंत बाद किया जाएगा। बड़ोता बाई पास पर गोहाना में जमीन उपलब्ध कराए जाने पर टूरिज्म का रिजॉर्ट बनाया जाएगा। गोहाना में एचएसवीपी द्वारा गोहाना ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जाएगा।

गोहाना में नया सिंचाई भवन बनेगा

सीएम ने घोषणा करते हुए कहा गोहाना में बनने वाले नए सेक्टर में एचएसबीपी द्वारा सभी समाज के भवनों के निर्माण के लिए प्लॉट उपलब्ध कराया जाएगा। नेशनल हाईवे गोहाना रोहतक गांव रूखी के नजदीक जम्मू कटरा हाईवे की सर्विस लाइन को बढ़ाने के लिए नेशनल हाईवे आफ अथॉरिटी को भेजा जाएगा। नया सिंचाई भवन, नया शक्ति भवन, रेस्ट हाउस का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा।

बड़ोता से गुजरने वाली ड्रेन नंबर चार को भी पक्का किया जाएगा। गोहाना माइनर को पक्का किया जाएगा। मछंदर नाथ तक के फ्लाओवर का भी निर्माण करवाया जाएगा। बीपीएस मेडिकल महिला कॉलेज में फिजियोथैरेपी कॉलेज शुरू किया जाएगा। गढ़ी सराय नाम दां ख़ा के 8 वीं स्कूल को 12 वीं तक किए जाने को लेकर शिक्षा विभाग की कमेटी गठित करके निर्णय लिया जाएगा।

मंच पर दिग्गज नेताओं की मौजूदगी

भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। जिनमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, सोनीपत के विधायक निखिल मदान और खरखौदा के विधायक पवन खरखौदा सहित अन्य भाजपा नेता शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button