चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद अब गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने बाकी है। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 20 मई को खुलेंगे। अगर आप हेमकुंड साहिब जाने की तैयारी कर रहे हैं तो अभी से रजिस्ट्रेशन करा लें। साथ ही, इस बार मौसम में आ रहे उतार चढ़ाव को देखते हुए बारिश व बर्फ से बचने की पूरी तैयारी रखें। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब दशम गुरु गोबिंद सिंह जी को समर्पित है। यहां पर स्थित बर्फ के सरोवर की वजह से ही इसे हेमकुंड कहा जाता है। यह झील सात पहाड़ियों से घिरी हुई है आैर हर पहाड़ी की चोटी पर निशान साहिब लगे हुए हैं। हेमकुंड साहिब पहुंचने के लिए गोबिंदघाट से 9 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। आप चाहें तो घोड़ा या खच्चर भी ले सकते हैं। ऋषिकेश से गोविंद घाट की दूरी करीब 275 किलोमीटर है। रास्ते में देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी और जोशीमठ पड़ते हैं। पैदल रास्ता घांघरिया होकर जाता है। मौसम की बेरुखी की वजह से इस बार हेमकुंड साहिब मार्ग पर काफी बर्फ गिरी। सेना के जवान 20 अप्रैल से लगातार बर्फ हटा रहे थे, लेकिन, लगातार बर्फबारी से उनकी मुश्किलें बढ़ रही थी। चुनौतियों के बावजूद सेना ने 28 अप्रैल को मार्ग से बर्फ को खोल दिया है। हालांकि अभी कार्फी बर्फ हटना बाकी है। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा भी शुक्रवार को श्री हेमकुंड साहिब पहुंच गए। अभी हेमकुंड साहिब में सरोवर भी पूरी तरह से बर्फ से ढंका है। इस ताजा वीडियो में आप देखें कि सेना के जवान किस तरह से बर्फ को हटा रहे हैं।
Read Next
अजबलोक
3 days ago
ऑस्ट्रेलिया की जेब भर रहे चमगादड़
समाचारलोक
3 days ago
ट्रंप ने ईरान पर बढ़ाया दबाव
लोकनीति
5 days ago
धर्मांतरण रोकने में मील का पत्थर
3 days ago
धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1000 करोड़ के पार
3 days ago
ऑस्ट्रेलिया की जेब भर रहे चमगादड़
3 days ago
पूर्व अमेरिकी कर्नल ने पाकिस्तान का उड़ाया मजाक
3 days ago
ट्रंप ने ईरान पर बढ़ाया दबाव
3 days ago
आईओसी ने ट्रांसजेंडर के महिला खेलों में भाग लेने पर रोक लगाई
4 days ago
ईरान का सवाल : क्या खुद से ही बात कर रहे हैं ट्रंप?
4 days ago
समुद्र के भीतर तेल की तलाश में जुटा ONGC
5 days ago
धर्मांतरण रोकने में मील का पत्थर
5 days ago
ईसाई या मुसलमान बने तो खत्म होगा अनुसूचित जाति का दर्जा
6 days ago
हमलों पर ट्रंप के विराम को बाजार का सलाम
Related Articles
Leave a Reply
Check Also
Close
-
कोरोना काल जैसा है मौजूदा संकट : मोदी6 days ago




