चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद अब गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने बाकी है। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 20 मई को खुलेंगे। अगर आप हेमकुंड साहिब जाने की तैयारी कर रहे हैं तो अभी से रजिस्ट्रेशन करा लें। साथ ही, इस बार मौसम में आ रहे उतार चढ़ाव को देखते हुए बारिश व बर्फ से बचने की पूरी तैयारी रखें। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब दशम गुरु गोबिंद सिंह जी को समर्पित है। यहां पर स्थित बर्फ के सरोवर की वजह से ही इसे हेमकुंड कहा जाता है। यह झील सात पहाड़ियों से घिरी हुई है आैर हर पहाड़ी की चोटी पर निशान साहिब लगे हुए हैं। हेमकुंड साहिब पहुंचने के लिए गोबिंदघाट से 9 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। आप चाहें तो घोड़ा या खच्चर भी ले सकते हैं। ऋषिकेश से गोविंद घाट की दूरी करीब 275 किलोमीटर है। रास्ते में देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी और जोशीमठ पड़ते हैं। पैदल रास्ता घांघरिया होकर जाता है। मौसम की बेरुखी की वजह से इस बार हेमकुंड साहिब मार्ग पर काफी बर्फ गिरी। सेना के जवान 20 अप्रैल से लगातार बर्फ हटा रहे थे, लेकिन, लगातार बर्फबारी से उनकी मुश्किलें बढ़ रही थी। चुनौतियों के बावजूद सेना ने 28 अप्रैल को मार्ग से बर्फ को खोल दिया है। हालांकि अभी कार्फी बर्फ हटना बाकी है। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा भी शुक्रवार को श्री हेमकुंड साहिब पहुंच गए। अभी हेमकुंड साहिब में सरोवर भी पूरी तरह से बर्फ से ढंका है। इस ताजा वीडियो में आप देखें कि सेना के जवान किस तरह से बर्फ को हटा रहे हैं।
Read Next
समाचारलोक
4 days ago
किसानों की जान ले रहे पेस्टीसाइड
उत्तराखंड
April 14, 2026
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर शुरू
समाचारलोक
April 14, 2026
दिमाग पर नियंत्रण खो रहे ट्रंप
समाचारलोक
April 7, 2026
अब थोरियम से बनेगी बिजली
3 days ago
आरएसएस के पंजीकरण पर फिर छिड़ी बहस: लेकिन कानूनन रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं
4 days ago
रोबोट को अपना काम सिखाना कहीं अपने हाथ काटना तो नहीं
4 days ago
रोहित के लिए वर्ल्ड कप तक फिट बना रहना बड़ी चुनौती
4 days ago
किसानों की जान ले रहे पेस्टीसाइड
4 weeks ago
ट्रंप ने इस साल 90 दिन में किए 3700 शेयर सौदे
May 22, 2026
दुनिया में बड़े अल नीनो का संकट, भीषण सूखे की आशंका
April 14, 2026
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर शुरू
April 14, 2026
दिमाग पर नियंत्रण खो रहे ट्रंप
April 8, 2026
दुनिया की सबसे बड़ी पहेली : ईरान जीता या अमेरिका
April 7, 2026
अब थोरियम से बनेगी बिजली
Related Articles
Leave a Reply
Check Also
Close
-
ईरान में ट्रंप का हुआ हकीकत से सामनाApril 4, 2026




