
हरियाणा भारतीय जनता पार्टी कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का संगठन है। पार्टी संगठन की समय-समय पर बैठक होती है। इस क्रम में इसी कड़ी में आज बीजेपी कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन हर समय किसी भी चुनाव के लिए तैयार रहता है, इसमें निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है। बैठक में निकाय के चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं ने चिंतन मंथन किया है और जनता विकास को गति देने के लिए भाजपा के साथ में खड़ी है।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा निकाय चुनाव में किस तरीके से किन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए और पार्टी के पदाधिकारी निकाय क्षेत्र में जाकर चुनाव प्रक्रिया से जुड़कर काम करें इसको लेकर विस्तार से चर्चा हुई है। पूर्व वित्तमंत्री और वरिष्ठ नेता ने कहा कि बैठक में उम्मीदवारों का चयन को लेकर भी चर्चा हुई है, भाजपा इकलौते पार्टी है, जिसका कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक हर वक्त तैयार है। वर्तमान में जो भी निकाय चुनावों की घोषणा हुई है, उसमें भाजपा की जीत सौ फीसदी पक्की है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक बार फिर से इतिहास दोहराए जाएगा प्रदेश के सभी निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत होगी। कैप्टन अभिमन्यु ने आगे कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती है पूरे प्रदेश और देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अंबेडकर की जयंती को भाजपा पूरे प्रदेश में हर बूथ स्तर और राज्य स्तर पर मना रही है। वरिष्ठ नेता ने कहा कोर ग्रुप की बैठक में पार्टी के प्रशिक्षण के जो कार्यक्रम है, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जो सम्मेलन का आयोजन होने हैं उन पर भी चर्चा की है।
महिला हितों को लेकर संसद में फैसला जल्द
संसद जल्द ही महिला शक्ति के लिए एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक फैसला जल्द ही लेने जा रही है।
कैप्टन अभिमन्यु ने विपक्ष पर जमकर निशान साधा और कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का अगर कोई नीतिगत विरोध है तो संसद में विपक्ष को अपनी बात चर्चा में रखनी चाहिए। विपक्ष केवल विरोध के लिए विरोध करता है, ये विपक्ष का स्वभाव बन चुका है।
उन्होंने विपक्ष के नेताओं पर तंज कसा और कहा कि वे अपने वक्त को भूलकर एक साफ सुथरी व्यवस्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हरियाणा की मंडियों में हो रही फसल खरीद पर विपक्ष के आरोप पर कहा आज जो विपक्ष आज मंडियों में जाकर व्यवस्था की बात कर रहा है उनकी 2014 से पहले जब सरकार थी तब किस तरह के हालात थे, उसके बारे में भी उन्हें बताना चाहिए। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा जनता जानती है कि जिस वक्त कांग्रेस शासनकाल और पूर्व सीएम हुड्डा की सरकार थी तो किसान विरोधी फैसलों के कारण हालात किस तरह के थे। हुड्डा की सरकार में दो-दो रुपए की चेक किसानों को मिलते थे और किसानों को खाद थाने का थानेदार पर्ची काटकर बांटता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मन निधि के जरिए देश के किसानों का सम्मान करने का काम किया है।
मंडियों में फसल खरीद की व्यवस्था को बदला
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा हुड्डा की सरकार में किसान सपने में भी नहीं सोच सकता था मंडियों में ऐसे व्यवस्था सुधरेगी और सीधा उनके खातों में 24 से 48 घंटे में डीबीटी के जरिए पैसा आएगा। वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर खरीद प्रणाली में कहीं कोई सुविधा है उसको सरकार दुरुस्त भी कर रही है।




