हरियाणा

मेवात में तीन बेटियों के साथ कुएं में कूदी महिला, चारों की मौत

नूंह। एक महिला अपनी तीन बेटियों के साथ 70 फीट गहरे कुएं में कूद गई। छलांग लगाने से पहले 6 महीने की बेटी चुन्नी के साथ पीठ से बांध लिया था। 7 साल और 4 साल की बेटी के शव पहले निकाल लिए गए। जबकि महिला व 6 माह की बच्ची के शव कई घंटे की सर्च के बाद सोमवार को मिले। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति के साथ विवाद था और वह बच्चियों के साथ अकेली रह रही थी। रविवार को पति के साथ फिर झगड़ा हुआ। रोजा इफ्तारी के बाद महिला ने यह कदम उठाया। कुछ देर बाद इसका पता चला। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। 7 व 4 साल की बच्चियों के शव पहले बरामद हो गए। महिला व छह माह की बच्ची के शव सोमवार दोपहर को निकाले जा सके। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, अभी इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button