
ड्रोन आर्मी के फायरिंग रेंज से उड़ा लेकिन कंट्रोल से बाहर होने पर मोरनी के जंगलों में गिरा। ड्रोन गिरने पर मौके पर आर्मी की टीम पहुंची और ड्रोन के मलबे को अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार पंचकूला के पहाड़ी क्षेत्र मोरनी खंड की वालदवाला पंचायत के गांव सुखवास में गिरा मिला ड्रोन। गांव के सरपंच ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। आपको बता दें कि पंचकूला में मोरनी के जंगलों में सेना का एक ड्रोन तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया। ग्रामीणों ने आसमान से वस्तु गिरते देख पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद सेना की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ड्रोन के मलबे को रिकवर कर लिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और स्थिति सामान्य है। मिली जानकारी के अनुसार आज भूड गांव के पास स्थित सेना के प्रशिक्षण केंद्र से ट्रायल उड़ान भरकर ड्रोन इस क्षेत्र की तरफ आ गया। तकनीकी खराबी आने के कारण जंगल में गिर गया। ग्रामीणों के अनुसार ड्रोन गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल में गिरा।




