
स्किल डिवेलपमेंट घोटाले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को शनिवार की सुबह छह बजे आंध्र प्रदेश के नंदयाला से गिरफ्तार कर लिया गया। इसी मामले में उनके बेटे नारा लोकेश को भी हिरासत में लिया गया है। सीआईडी ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। जब नायडू को गिरफ्तार किया गया, वह अपने कैंप कार्यालय में वैनिटी वैन में सो रहे थे। पुलिस नायडू को गिरफ्तार करने तड़के तीन बजे पहुंच गई थी, लेकिन उनके समर्थकों के विरोध और नायडू के सुरक्षा कर्मियों ने नियमों का हवाला देकर सुबह साढ़े पांच बजे से पहले नायडू को जगाने से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस को इंतजार करना पड़ा। छह बजे बजे नायडू अपनी वैन से बाहर आए और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।