हरियाणा सरकार ने प्रदेश के छह जिलों भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर और नूंह में सरसों की विशेष खरीद शुरू की है। असल में मौसम की बेरुखी और कई अन्य कारणों से इन जिलों के अनेक किसान अपनी फसल को मंडी में नहीं ला सके थे। ये सभी जिल दक्षिण हरियाणा के हैं और आपको बता दें कि इस बेल्ट में ही सरसों की सर्वाधिक पैदावार होती है। पतंजलि सहित देश की बड़ी तेल कंपनियां भी इसी इलाके से सरसों की खरीद करती हैं। इस बार किसानों ने बड़ी मेहनत से सरसों की बंपर पैदवार की है। सरकार ने यह विशेष खरीद गुरुवार 11 व 12 मई को करनी थी, लेकिन मंडियों में व्यवस्थाओं की कमी के कारण सभी जगहों पर ट्रैक्टरों की लाइन लग गई है। मंडियों में प्रवेश के लिए किसानों को टोकन दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रवेश की प्रक्रिया अत्यंत धीमी होने की वजह से कई किसान गुरुवार रात से मंडियों के बाहर खड़े हैं। हरियाणा के प्रमुख ग्रुप खबर खखाटा से साभार ली गई इस वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि चरखी दादरी में मंडी के बाहर किसानों की कितनी लंबी लाइन लगी है।
Read Next
हरियाणा
3 weeks ago
महिलाओं के हक में ऐतिहासिक फैसला जल्द
समाचारलोक
April 4, 2026
मुश्किल में फंसे बासमती निर्यातक
हरियाणा
March 30, 2026
साले ने जीजा की पीठ में घोंपा छुरा
हरियाणा
March 25, 2026
फिलहाल नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम
हरियाणा
March 23, 2026
दादरी में 6.34 करोड़ से बनेगा मॉडल स्कूल का नया भवन
3 weeks ago
महिलाओं के हक में ऐतिहासिक फैसला जल्द
3 weeks ago
भाजपा 20 अप्रैल को चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम करेगी तय
April 5, 2026
विकास पुरुष की छवि बना रहे सीएम, रैलियों के साथ ही अफसरों का फीडबैक लेना भी जरूरी
April 4, 2026
मुश्किल में फंसे बासमती निर्यातक
March 31, 2026
कांग्रेस की घोषणाएं ‘डस्टबिन’ में जाती थीं, बीजेपी निभा रही हर वायदा: मुख्यमंत्री
March 30, 2026
साले ने जीजा की पीठ में घोंपा छुरा
March 30, 2026
नायब ने की खानपुर को तहसील और बरोदा तथा फरमाना को उप-तहसील बनाने की घोषणा
March 26, 2026
सैनी का गुरुओं द्वारा दिखाए गए प्रेम, सेवा और भाईचारे के मार्ग पर चलने का आह्वान
March 25, 2026
फिलहाल नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम
March 23, 2026
दादरी में 6.34 करोड़ से बनेगा मॉडल स्कूल का नया भवन
Leave a Reply
Check Also
Close
