हरियाणा सरकार ने प्रदेश के छह जिलों भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर और नूंह में सरसों की विशेष खरीद शुरू की है। असल में मौसम की बेरुखी और कई अन्य कारणों से इन जिलों के अनेक किसान अपनी फसल को मंडी में नहीं ला सके थे। ये सभी जिल दक्षिण हरियाणा के हैं और आपको बता दें कि इस बेल्ट में ही सरसों की सर्वाधिक पैदावार होती है। पतंजलि सहित देश की बड़ी तेल कंपनियां भी इसी इलाके से सरसों की खरीद करती हैं। इस बार किसानों ने बड़ी मेहनत से सरसों की बंपर पैदवार की है। सरकार ने यह विशेष खरीद गुरुवार 11 व 12 मई को करनी थी, लेकिन मंडियों में व्यवस्थाओं की कमी के कारण सभी जगहों पर ट्रैक्टरों की लाइन लग गई है। मंडियों में प्रवेश के लिए किसानों को टोकन दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रवेश की प्रक्रिया अत्यंत धीमी होने की वजह से कई किसान गुरुवार रात से मंडियों के बाहर खड़े हैं। हरियाणा के प्रमुख ग्रुप खबर खखाटा से साभार ली गई इस वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि चरखी दादरी में मंडी के बाहर किसानों की कितनी लंबी लाइन लगी है।
Read Next
2 days ago
हरियाणा और अफ्रीका के संबंध “हार्ट टू हार्ट” के हैं: मुख्यमंत्री
2 days ago
राज्यसभा चुनाव : मुश्किल में फंसी कांग्रेस को नहीं सूझ रहा रास्ता
3 days ago
हरियाणा में जल जीवन मिशन-2.0 के लिए केंद्र व राज्य के बीच हुआ एमओयू
3 days ago
मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित पहले नवरात्र पर किए माता मनसा देवी के दर्शन
4 days ago
कैप्टन अभिमन्यु का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- जल्द फटेगा आंतरिक ज्वालामुखी
4 days ago
हरियाणा कांग्रेस में जारी है घमासान
6 days ago
सीएम ने खोले कांग्रेस के धागे, बोले- कांग्रेस की यही फितरत कि आरोप लगाओ और भाग जाओ
6 days ago
कांग्रेस ने एक राज्य सभा सीट जीती पर नौ विधायकों की कीमत पर
7 days ago
डिफाल्टरों को नहीं मिलेगी जोमाटो, स्विगी व मेड की सुविधा
1 week ago
राज्यसभा की दो सीटों पर मतदान के साथ हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से
Leave a Reply
Check Also
Close
