चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद अब गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने बाकी है। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 20 मई को खुलेंगे। अगर आप हेमकुंड साहिब जाने की तैयारी कर रहे हैं तो अभी से रजिस्ट्रेशन करा लें। साथ ही, इस बार मौसम में आ रहे उतार चढ़ाव को देखते हुए बारिश व बर्फ से बचने की पूरी तैयारी रखें। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब दशम गुरु गोबिंद सिंह जी को समर्पित है। यहां पर स्थित बर्फ के सरोवर की वजह से ही इसे हेमकुंड कहा जाता है। यह झील सात पहाड़ियों से घिरी हुई है आैर हर पहाड़ी की चोटी पर निशान साहिब लगे हुए हैं। हेमकुंड साहिब पहुंचने के लिए गोबिंदघाट से 9 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। आप चाहें तो घोड़ा या खच्चर भी ले सकते हैं। ऋषिकेश से गोविंद घाट की दूरी करीब 275 किलोमीटर है। रास्ते में देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी और जोशीमठ पड़ते हैं। पैदल रास्ता घांघरिया होकर जाता है। मौसम की बेरुखी की वजह से इस बार हेमकुंड साहिब मार्ग पर काफी बर्फ गिरी। सेना के जवान 20 अप्रैल से लगातार बर्फ हटा रहे थे, लेकिन, लगातार बर्फबारी से उनकी मुश्किलें बढ़ रही थी। चुनौतियों के बावजूद सेना ने 28 अप्रैल को मार्ग से बर्फ को खोल दिया है। हालांकि अभी कार्फी बर्फ हटना बाकी है। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा भी शुक्रवार को श्री हेमकुंड साहिब पहुंच गए। अभी हेमकुंड साहिब में सरोवर भी पूरी तरह से बर्फ से ढंका है। इस ताजा वीडियो में आप देखें कि सेना के जवान किस तरह से बर्फ को हटा रहे हैं।
Read Next
अर्थलोक
2 weeks ago
सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर
उत्तराखंड
February 23, 2025
UCC पर भ्रामक प्रचार करने वालों को धामी सरकार ने चेताया
समाचारलोक
February 17, 2025
राफेल की तर्ज पर F-35 खरीदने की तैयारी में भारत
उत्तराखंड
January 28, 2025
देश में समान नागरिक संहिता की शुरुआत
1 week ago
सरकार के तीन साल पूरे होने पर लाखों लोगों तक पहुंचा उत्तराखंड प्रशासन
2 weeks ago
सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर
2 weeks ago
म्यांमार में भूकंप से मची तबाही के बीच सेना ने नागरिकों पर बरसाए बम, जुंटा ने पार कर दी क्रूरता की हदें
2 weeks ago
धामी सरकार के तीन साल पूरे, बनेंगे सिल्वर जुबली पार्क
2 weeks ago
आठ भाषाओं में जारी हुआ चारधाम यात्रा का ब्रॉशर
February 23, 2025
UCC पर भ्रामक प्रचार करने वालों को धामी सरकार ने चेताया
February 23, 2025
प्रोटीन की होगी भरपाई, खाइए मांस व अंडे से बने बिस्कुट, पेड़ा और रसमलाई
February 23, 2025
एक लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पास, सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
February 17, 2025
राफेल की तर्ज पर F-35 खरीदने की तैयारी में भारत
January 28, 2025
देश में समान नागरिक संहिता की शुरुआत
Related Articles
Leave a Reply
Check Also
Close
-
देहरादून में विधायक और पूर्व विधायक के बीच गुंडों जैसी लड़ाईJanuary 27, 2025