चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद अब गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने बाकी है। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 20 मई को खुलेंगे। अगर आप हेमकुंड साहिब जाने की तैयारी कर रहे हैं तो अभी से रजिस्ट्रेशन करा लें। साथ ही, इस बार मौसम में आ रहे उतार चढ़ाव को देखते हुए बारिश व बर्फ से बचने की पूरी तैयारी रखें। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब दशम गुरु गोबिंद सिंह जी को समर्पित है। यहां पर स्थित बर्फ के सरोवर की वजह से ही इसे हेमकुंड कहा जाता है। यह झील सात पहाड़ियों से घिरी हुई है आैर हर पहाड़ी की चोटी पर निशान साहिब लगे हुए हैं। हेमकुंड साहिब पहुंचने के लिए गोबिंदघाट से 9 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। आप चाहें तो घोड़ा या खच्चर भी ले सकते हैं। ऋषिकेश से गोविंद घाट की दूरी करीब 275 किलोमीटर है। रास्ते में देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी और जोशीमठ पड़ते हैं। पैदल रास्ता घांघरिया होकर जाता है। मौसम की बेरुखी की वजह से इस बार हेमकुंड साहिब मार्ग पर काफी बर्फ गिरी। सेना के जवान 20 अप्रैल से लगातार बर्फ हटा रहे थे, लेकिन, लगातार बर्फबारी से उनकी मुश्किलें बढ़ रही थी। चुनौतियों के बावजूद सेना ने 28 अप्रैल को मार्ग से बर्फ को खोल दिया है। हालांकि अभी कार्फी बर्फ हटना बाकी है। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा भी शुक्रवार को श्री हेमकुंड साहिब पहुंच गए। अभी हेमकुंड साहिब में सरोवर भी पूरी तरह से बर्फ से ढंका है। इस ताजा वीडियो में आप देखें कि सेना के जवान किस तरह से बर्फ को हटा रहे हैं।
Read Next
समाचारलोक
August 8, 2026
राहुल गांधी : राजनीति में तपस्या या परफॉर्मेंस?
अर्थलोक
July 9, 2026
न फ्रूट कैंडी में फल और न चाकलेट में कोको
अर्थलोक
July 1, 2026
दुनिया को रुला कर बंपर कमा रहे ट्रंप
3 weeks ago
100 फीसदी सही है 7.8 प्रतिशत की जीडीपी ग्रोथ
4 weeks ago
सीआईए निदेशक की गुपचुप मास्को यात्रा ने खड़े किए सवाल
August 8, 2026
राहुल गांधी : राजनीति में तपस्या या परफॉर्मेंस?
August 5, 2026
उत्तराखंड में भाजपा का चेहरा कौन? धामी बनाम बलूनी की राजनीतिक तुलना
August 5, 2026
पेपर लीक नहीं, महंगी शिक्षा है जेन-जी की सबसे बड़ी चुनौती
July 9, 2026
भारत का अमीर मध्यम वर्ग : रुपये में कमा रहा, डाॅलर में खर्च कर रहा
July 9, 2026
शोभराज के प्रशंसक ठग बिंगसन ने 300 होटलों में सिर्फ चेक इन किया, चेक आउट कभी नहीं
July 9, 2026
न फ्रूट कैंडी में फल और न चाकलेट में कोको
July 6, 2026
ट्रंप के दबाव में फीफा ने बालोगुन से प्रतिबंध हटाया
July 1, 2026
दुनिया को रुला कर बंपर कमा रहे ट्रंप
Related Articles
Leave a Reply
Check Also
Close
-
उम्र बढ़ा सकती है वजन घटाने की दवा?June 29, 2026




