चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद अब गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने बाकी है। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 20 मई को खुलेंगे। अगर आप हेमकुंड साहिब जाने की तैयारी कर रहे हैं तो अभी से रजिस्ट्रेशन करा लें। साथ ही, इस बार मौसम में आ रहे उतार चढ़ाव को देखते हुए बारिश व बर्फ से बचने की पूरी तैयारी रखें। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब दशम गुरु गोबिंद सिंह जी को समर्पित है। यहां पर स्थित बर्फ के सरोवर की वजह से ही इसे हेमकुंड कहा जाता है। यह झील सात पहाड़ियों से घिरी हुई है आैर हर पहाड़ी की चोटी पर निशान साहिब लगे हुए हैं। हेमकुंड साहिब पहुंचने के लिए गोबिंदघाट से 9 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। आप चाहें तो घोड़ा या खच्चर भी ले सकते हैं। ऋषिकेश से गोविंद घाट की दूरी करीब 275 किलोमीटर है। रास्ते में देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी और जोशीमठ पड़ते हैं। पैदल रास्ता घांघरिया होकर जाता है। मौसम की बेरुखी की वजह से इस बार हेमकुंड साहिब मार्ग पर काफी बर्फ गिरी। सेना के जवान 20 अप्रैल से लगातार बर्फ हटा रहे थे, लेकिन, लगातार बर्फबारी से उनकी मुश्किलें बढ़ रही थी। चुनौतियों के बावजूद सेना ने 28 अप्रैल को मार्ग से बर्फ को खोल दिया है। हालांकि अभी कार्फी बर्फ हटना बाकी है। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा भी शुक्रवार को श्री हेमकुंड साहिब पहुंच गए। अभी हेमकुंड साहिब में सरोवर भी पूरी तरह से बर्फ से ढंका है। इस ताजा वीडियो में आप देखें कि सेना के जवान किस तरह से बर्फ को हटा रहे हैं।
Read Next
2 days ago
झूठ पर झूठ बोल रहे हैं ट्रंप
2 days ago
हर मिनट 13 लाख डॉलर फूंक रहा अमेरिका
3 days ago
लड़ाई के मैदान से ईरानी राष्ट्रपति के बेटे की डायरी ने खोले राज
4 days ago
युद्ध से तेल व गैस प्लांटों में लगी आग
4 days ago
चार साल से युद्ध झेल रहे यूक्रेन के ठंड से ठिठुरते लोग भारत से अधिक खुश
4 days ago
युद्ध जारी रहा तो खाने के भी होंगे वांदे
6 days ago
ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रमुख लारिजानी की मौत
6 days ago
अमेरिका के शीर्ष आतंकवाद-रोधी अधिकारी जो केंट का ईरान युद्ध के विरोध में इस्तीफा
1 week ago
बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल व पुडुचेरी में 21 दिन में होंगे चुनाव
1 week ago
जस्सी जैसा कोई नहीं….
Related Articles
Leave a Reply
Check Also
Close




