चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद अब गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने बाकी है। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 20 मई को खुलेंगे। अगर आप हेमकुंड साहिब जाने की तैयारी कर रहे हैं तो अभी से रजिस्ट्रेशन करा लें। साथ ही, इस बार मौसम में आ रहे उतार चढ़ाव को देखते हुए बारिश व बर्फ से बचने की पूरी तैयारी रखें। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब दशम गुरु गोबिंद सिंह जी को समर्पित है। यहां पर स्थित बर्फ के सरोवर की वजह से ही इसे हेमकुंड कहा जाता है। यह झील सात पहाड़ियों से घिरी हुई है आैर हर पहाड़ी की चोटी पर निशान साहिब लगे हुए हैं। हेमकुंड साहिब पहुंचने के लिए गोबिंदघाट से 9 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। आप चाहें तो घोड़ा या खच्चर भी ले सकते हैं। ऋषिकेश से गोविंद घाट की दूरी करीब 275 किलोमीटर है। रास्ते में देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी और जोशीमठ पड़ते हैं। पैदल रास्ता घांघरिया होकर जाता है। मौसम की बेरुखी की वजह से इस बार हेमकुंड साहिब मार्ग पर काफी बर्फ गिरी। सेना के जवान 20 अप्रैल से लगातार बर्फ हटा रहे थे, लेकिन, लगातार बर्फबारी से उनकी मुश्किलें बढ़ रही थी। चुनौतियों के बावजूद सेना ने 28 अप्रैल को मार्ग से बर्फ को खोल दिया है। हालांकि अभी कार्फी बर्फ हटना बाकी है। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा भी शुक्रवार को श्री हेमकुंड साहिब पहुंच गए। अभी हेमकुंड साहिब में सरोवर भी पूरी तरह से बर्फ से ढंका है। इस ताजा वीडियो में आप देखें कि सेना के जवान किस तरह से बर्फ को हटा रहे हैं।
Read Next
समाचारलोक
3 weeks ago
दिमाग पर नियंत्रण खो रहे ट्रंप
समाचारलोक
April 7, 2026
अब थोरियम से बनेगी बिजली
समाचारलोक
April 4, 2026
ईरान में ट्रंप का हुआ हकीकत से सामना
समाचारलोक
April 4, 2026
मुश्किल में फंसे बासमती निर्यातक
अजबलोक
April 2, 2026
10 दिन तक चांद की सैर
समाचारलोक
April 2, 2026
ट्रंप का गोलमोल भाषण, कोई महत्वपूर्ण घोषणा नहीं
समाचारलोक
March 31, 2026
पार्किंसन के इलाज की नई तकनीक आई
3 weeks ago
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर शुरू
3 weeks ago
दिमाग पर नियंत्रण खो रहे ट्रंप
4 weeks ago
दुनिया की सबसे बड़ी पहेली : ईरान जीता या अमेरिका
April 7, 2026
अब थोरियम से बनेगी बिजली
April 4, 2026
ईरान में ट्रंप का हुआ हकीकत से सामना
April 4, 2026
वैश्विक महत्वाकांक्षा ने अनिल अंबानी को एपस्टीन से मिलाया
April 4, 2026
मुश्किल में फंसे बासमती निर्यातक
April 2, 2026
10 दिन तक चांद की सैर
April 2, 2026
ट्रंप का गोलमोल भाषण, कोई महत्वपूर्ण घोषणा नहीं
March 31, 2026
पार्किंसन के इलाज की नई तकनीक आई
Related Articles
Leave a Reply
Check Also
Close
-
अब हवा में ही नहीं समुद्र में भी ड्रोन का राजMarch 31, 2026




